फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईएस सर्वे शीघ्र पूरा करें, कर वसूली में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर आयुक्त संजय चौहान ने मंगलवार पीलीकोठी स्थित कैंप कार्यालय पर कर वसूली की समीक्षा की। लक्ष्य से कम वसूली पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जीआईएस सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के साथ वसूली अभियान को तेज किये जाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि सर्वे कराकर छूटे भवनों को कर के दायरे में लाया जाए। जीआईएस सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। जिससे कोई भी प्रापर्टी कर से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि फर्म द्वारा किये गए जीआईएस सर्वे के डाटा का सत्यापन त्वरित गति से कराया जाए। महानगर की सीमा में आने वाले सभी वार्डों में कर जमा किये जाने के लिए प्रचार वाहनों से प्रचार प्रसार कराया जाए तथा उनमें कैंप लगाए जाएं।
उन्होंने कहा कि कर वसूली में लगा स्टाफ अपने-अपने कार्य का बिंदुवार ब्योरा रखे। जिससे संबंधित क्षेत्र में जांच के दौरान सही स्थिति स्पष्ट हो सके। बैठक में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त द्वितीय दीपशिखा पांडेय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरके सोनकर, सभी कर निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक तथा जीआईएस सर्वे का कार्य कर रही कार्यदायी फर्म इंडो इंवायर इंट्रीग्रेट ल्युसन लि. के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें