फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी बाग : तीन दिन में टिकट बिक्री से हुई 29 हजार की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कंपनी बाग पार्क में टिकटिंग व्यवस्था लागू होने के बाद तीन दिन में ही 29,050 रुपये की कमाई हो चुकी है। वहीं सोमवार को नगर आयुक्त ने अपनी पत्नी स्वाती सहगल के साथ पार्क में प्रवेश के लिए मासिक पास बनवाकर लोगों को प्रेरित किया। इसके अलावा अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने भी 600 रुपये जमा कर मासिक पास बनवाया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि तीन मई से कंपनी बाग में प्रवेश के लिए टिकटिंग व्यवस्था लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 545 टिकटों की बिक्री हो चुकी है और तीन मासिक पास बने हैं। इससे 29,050 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि यह आय कंपनी बाग की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और आवश्यक विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी। इससे पार्क को और अधिक सुविधाजनक व आकर्षक बनाया जाएगा।
-
50 रुपये ही तय हुआ है प्रवेश शुल्क
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने कहा कि कंपनी बाग पार्क में प्रवेश शुल्क 50 रुपये ही रहेगा। उन्होंने कहा कि यह धनराशि महापौर के आदेश के हिसाब से तय की गई है। उन्होंने विपक्ष के पार्षदों द्वारा बोर्ड में 30 रुपये प्रवेश शुल्क तय होने की बात से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें