फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरतें एहतियात, सामुदायिक संक्रमण के मुहाने पर मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। देश एवं प्रदेश के बाकी शहरों की तरह मुरादाबाद भी कोरोना के सामुदायिक संक्रमण के मुहाने पर आ गया है। शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भले ही इसे स्वीकारने में देरी कर रहा है। लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता। सोमवार को 95 संक्रमित मरीज मिलने के पिछले सभी रिकार्ड टूट गए। संक्रमण के बढ़ते फैलाव से हम आपको डराना कतई नहीं चाहते हैं। लेकिन, आपको खुद के साथ परिवार की सुरक्षा के लिए डरना जरूरी हो गया है। अब हमें लापरवाही बरतने के स्थान पर एहतियात बरतने की जरूरत है। जरा सी एहतियात से न केवल हम अपने परिवार को बचा सकते हैं। बल्कि जिले में बिगड़ते स्वास्थ्य हालात को भी नियंत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन

पीतल नगरी में संक्रमित मरीजों की संख्या 1016 पहुंच गई है। इनमें 19 मार्च से एक जुलाई तक मात्र 462 मरीज थे। जुलाई माह के 20 दिन में 548 मरीज आ गए। जुलाई में मानसून की बारिश के साथ संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। जिसने भी लापरवाही बरती है संक्रमण ने उसे अपनी चपेट में लिया है। संक्रमण की चपेट में आने वाले अधिकतर लोग घरों से बाहर निकलकर लापरवाही बरतने वाले हैं। ऐसे लोग खुद तो संक्रमित हुए ही हैं, अपने परिवारों में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में भी संक्रमण का प्रसार किया है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग का कहना है कि मुरादाबाद अप्रत्यक्ष रूप से कम्युनिटी संक्रमण के मुहाने पर आ गया है। आशंकित लोगों की टेस्टिंग अधिक होने लगी है। संक्रमण के फैलाव और टेस्टिंग अधिक होने से जुलाई आखिर तक मरीजों की मौजूदा संख्या दोगुनी तक पहुंच सकती है। सितंबर में हालात और अधिक बिगड़ सकते हैं। डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर पहले ही इसकी आशंका जता चुका है। इसी आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग तैयारियां बढ़ा रहा है। कोविड केयर सेंटर और बेड बढ़ाए जा रहे हैं। सीएमओ के मुताबिक संक्रमण का फैलाव रोकने में लोगों की जागरूकता जरूरी है। लोग लापरवाही करते रहे तो संक्रमण को नियंत्रित करना मुश्किल होगा। लोगों को अब खुद अपनी और परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी होगी।
विज्ञापन

- जुलाई माह के 20 दिन में 548 पॉजिटिव मरीज आए हैं। आने वाले दिनों में संक्रमण तेजी से फैलेगा। इसकी रोकथाम के लिए लोगों को खुद और परिवार के प्रति जागरूक होना होगा, तभी इससे बचाव संभव है।
- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ।
हमे क्या करना है
- संक्रमण से खुद को और परिवार को बचाने के लिए हमें बस मामूली बातों का ध्यान रखना है। इतने भर से ही हम स्वयं और अपने चाहने वालों को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन

- बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवतियों को घर से बाहर नहीं जाने देना है
- केवल एक व्यक्ति ही सामान लाने के लिए घर से बाहर जाए, लौटते ही हाथ-मुंह धुलें
- नौकरी पर जाने वाले लोग लौटते ही नहाएं, तब तक किसी के संपर्क में न आएं
- दिन भर प्रयोग करने वालो कपड़ों को रोजाना धुलें, घर में रहने वालों के कपड़ों से उन्हें अलग उतारकर रखें
- दिन में कम से कम दो बार गर्म पानी का सेवन करें, आयुष मंत्रालय की ओर से बताए गए काड़े को पीएं
- मास्क लगाकर ही जाएं। बाजारों से लेकर दफ्तरों और सार्वजनिक स्थलों पर शारीरिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें