फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम बिगाड़ रहा बच्चों-बुजुर्गों की सेहत

Wed, 20 Dec 2017 12:50 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात में घना कोहरा होने से दिन की धूप भी बहुत राहत नहीं पहुंचा रही है। सुबह-शाम बढ़ती सर्दी छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए बीमारियां लेकर आ रही है। बच्चों में सबसे ज्यादा निमोनिया की शिकायत बढ़ रही है तो बुजुर्गों को सांस फूलने से लेकर कई अन्य तरह की बीमारियां परेशान कर रही हैं।

कड़ाके की ठंड इन दिनों चिकित्सकों के यहां मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पायल पुरी ने बताया कि खांसी-जुकाम और उल्टी-दस्त हो रहे हैं। सुबह-शाम की ठंड से बच्चों को सांस की नली में सिकुड़न आने से सांस लेने में परेशानी होती है। खांसी-जुकाम एलर्जी ब्रोंकाइटिस की वजह से हो रही है।
विज्ञापन


वायरस बहुत सक्रिय हैं, जिसके कारण निमोनिया की बीमारी हो रही है। इसलिए उन्हें पूरे कपड़े पहनाएं और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। गंदगी संक्रमण को बढ़ावा देती है। विंटर डायरिया के केस आ रहे हैं। सर्दियों में पानी भी पिलाना चाहिए। विटामिन और मिनरल्स नियमित मात्रा में मिलते हैं तो वायरस असर नहीं करते हैं।


 वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनके बत्रा ने बताया कि बुजुर्गों में सांस फूलने की सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। इसके अलावा रक्तचाप बढ़ने से ज्यादा डोज देनी पड़ रही है। हार्ट अटैक और पैरालाइसिस अटैक के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए बुजुर्ग ठंड से बचें।
विज्ञापन


नियमित तौर पर बीपी चेक करवाएं और खाना ज्यादा न खाएं। यदि घूमने जाना है तो सुबह से परहेज करें और दोपहर में तीन से पांच बजे के बीच टहल सकते हैं। धूप में ही रहें। धूम्रपान और शराब के सेवन से परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें