डब्लूएचओ टीम के सर्वे में तहसील क्षेत्र के गांव इमरतपुर में पोलियो की आशंका वाली बालिका सामने आई है। ग्रामीण तोलाराम की दस वर्षीय बेटी कविता को पोलियो होने की आशंका जताते हुए इसकी सूचना दी गई थी। जिस पर टीम ने गांव पहुंचकर आशंकित बालिका के स्टूल टेस्ट के लिए सैंपल लिया।
स्वार सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डा. इंदुकांत वर्मा ने बताया कि गांव इमरतपुर में पोलियो आशंकित बालिका सामने आई थी। जिसके स्टूल टेस्ट के लिए सैंपल लखनऊ प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।