फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महानगर में मिलेंगे एफपीओ के बनाए मोटे अनाज-प्राकृतिक उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मोटे अनाज (मिलेट्स) और प्राकृतिक खेती वाले खाद्य उत्पाद अब महानगर में भी मिलेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने हर रविवार को नगर में स्टाल लगाने के लिए कृषि उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को स्थान आवंटित किया है। आज पहले रविवार को पांच एफपीओ ने पीलीकोठी पर स्टाल लगाकर मोटे अनाज से बने कई तरह खाद्य उत्पाद के साथ साथ प्राकृतिक शहद, गुड़, सरसों का तेल, लेमनग्रास जैसे उत्पादों प्रदर्शन किया। लोगों ने इन उत्पादों को देखने के साथ साथ खरीदने में भी रुचि दिखाई।
विज्ञापन

जिले में करीब 32 किसान उत्पादक संगठन सक्रिय हैं, इनमें से कई एफपीओ सरकारी योजनाओं के मोटे अनाज और प्राकृतिक खेती पर आधारित खाद्य उत्पाद तैयार कर रहे हैं। ऐसे एफपीओ को बढ़ावा देने और महानगर के लोगों को भी ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने कृषि विभाग के सहयोग से कृषि उत्पादक संगठनों को पीलीकोठी पर मिशन कंपाउंड के पास एक स्टॉल लगाने की अनुमति दी है। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हर्षित चौहान ने बताया कि यहां ये स्टाल हर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लगेगा। हर बार तीन से पांच एफपीओ को अपने उत्पादों को लगाने का मौका दिया जाएगा। आज पहले रविवार को फैमिली फार्मर मुरादाबाद, वीपीसीएल, मुरादाबाद मौन पालन के साथ साथ नित्या शहद व छत्र आर्गेनिक एफपीओ को मौका दिया गया। जिसमें रागी, बाजरा आदि कई मोटे अनाज से बने बिस्कुट, ब्रेड के अलावा सरसों का तेल, जामुन व अन्य औषधीय पौधों से बना शहद, पराग, लेमनग्रास, ग्रीन टी ड्रॉप, गुड़ से बने सात खाद्य उत्पाद आदि आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें