फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ की फेसबुक आईडी हैक कर रकम मांगने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठगों ने सीओ की फर्जी फेसबुक आईडी बनकर उनके करीबियों से रुपये मांग की गई। जानकारी होने पर सीओ ने सिविल लाइंस थाने में साइबर ठगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

साइबर अपराध की यह घटना सीओ सलोनी अग्रवाल से जुड़ी है। वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुनाव सेल की प्रभारी रहीं हैं। सीओ सलोनी अग्रवाल ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। उनका कहना है कि साइबर ठगों ने उनके फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया। ठगों ने सीओ के नाम पर उनके फेसबुक फ्रेंड्स से अलग अलग तरीकों से रकम मांगनी शुरू कर दी। सीओ सलोनी अग्रवाल के फेसबुक फ्रेंड ने फोन करके पूछा तब उन्हें साइबर ठगों की करतूत का पता चला। फेसबुक फ्रेंड ने बताया कि आपात स्थिति बताकर पैसे मांगे जा रहे हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइन सहंसरवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से साइबर अपराधियों की तला की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें