फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गैरहाजिर डॉक्टर ब्रजेश को सीएमएस ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष के डॉक्टर पति के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई शुरू हो गई है। बिना अवकाश 16 अप्रैल से गैरहाजिर रहने वाले जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ब्रजेश के खिलाफ सीएमएस ने शुक्रवार को नोटिस जारी जवाब तलब किया है। जवाब मिलने या न मिलने पर सात बाद निदेशालय को इस बारे में सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एनस्थेटिस्ट के पद पर तैनात डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह 16 अप्रैल से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने अपनी गैरहाजिरी के संबंध में विभाग को भी सूचित नहीं किया है, जबकि वह इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के रूप में भी ड्यूटी करते हैं। उनके न आने की वजह से स्वास्थ्य विभाग को अन्य डॉक्टर की ड्यूटी लगानी पड़ी। वहीं करीब 99 दिन तक गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टर ब्रजेश से इस संबंध में विभाग ने भी कोई जानकारी नहीं ली थी।
कोरोना संक्रमण काल में यह वह समय था, जब दूसरी लहर कहर बरपा रही थी। चिकित्सकों को छुट्टी मिलना तो दूर, उन्हें ओवर टाइम काम करना पड़ रहा था। नाजुक हालातों को देखते हुए चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई थी। विभाग में हाजिरी रजिस्टर में उनके नाम के आगे अनुपस्थित अंकित किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टर ब्रजेश लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहे, जबकि अपनी पत्नी डॉक्टर शैफाली सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाने और जिताने में सक्रियता बरकार रखी थी। डॉक्टर ब्रजेश ने दावा किया था कि वह लीव विदआउट पे हैं। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उन्हें वेतन जारी नहीं किया जा रहा है और लीव विदाउट पे बिना निदेशालय की अनुमति के नहीं रह सकते हैं।
शुक्रवार को सीएमएस डॉक्टर शिव सिंह ने बताया कि डॉक्टर ब्रजेश ने शुक्रवार तक अस्पताल आकर या फोन पर गैरहाजिर रहने के संबंध में कोई सूचना नहीं दी है। उनके लंबे समय तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर नोटिस जारी किया गया है। उनसे गैरहाजिर रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सात दिन में उन्हें जवाब देना है। उनके जवाब देने या न देने पर सात दिन बाद निदेशालय को मामले की सूचना भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें