फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी का 27 को मुरादाबाद दौरा: रोजगार मेले में युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, सीएम के आगमन की तैयारियां तेज

Fri, 23 Aug 2024 01:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 अगस्त को मुरादाबाद जिले के दौरे पर रहेंगे। वह रोजगार मेले में 1500 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन सभी कामों को पूरा करवा रहा है। 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 अगस्त को मुरादाबाद के आगमन की तैयारियों के लिए डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने भैंसिया स्थित आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल का मुआयना किया। इसके बाद कॉलेज के अंदर ही हेलीपैड बनाने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


डीएम अनुज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां की जा रही है। हेलीपैड बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं। रोजगार मेले में मुख्यमंत्री तमाम युवाओं को नियुक्तिपत्र सौंपेगे। सुरक्षा के लिए पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

कौशल विकास मिशन के तहत सेवायोजन निदेशालय ने 80 कंपनियों को पंजीकृत किया है। इसमें करीब सौ कंपनियों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। ये कंपनियां, दिल्ली, नोएडा और उत्तराखंड की हैं। रोजगार मेला 27 अगस्त की सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


मेले में 1500 रिक्तियों के लिए 25 हजार युवाओं के आने की संभावना है। इसमें आईटीआई और पॉलीटेक्निक के अभ्यर्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए युवकों को कोड स्कैन कर पंजीयन कराना होगा। मुरादाबाद में  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के आगमन को देखते हुए सभी विभाग तैयारी में जुट गए हैं।

आंबेडकर पार्क का होगा लोकार्पण

एमडीए उपाध्यक्ष शैलेष कुमार ने बताया कि आशियाना में आंबेडकर पार्क बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री के आने पर पार्क का लोकार्पण कराया जाएगा। इसी प्रकार लोकार्पण के लिए अन्य योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री के आने पर कई योजनाओं का एमडीए की ओर से लोकार्पण कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें