फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 15 दिन में 328 मिमी बरसे बादल, रविवार की बारिश ने उमस से दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मानसून शुरू होने के 15 दिन में अब तक 328 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। लगातार चौथे दिन रविवार को हुई बारिश ने एक बार फिर गर्मी से राहत दी। हालांकि दोपहर में धूप निकलने की वजह से लोग उमस से परेशान रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

सावन की शुरुआत के साथ ही बादल भी मेहरबान हैं। लगातार बारिश हो रही है लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने की वजह से उमस भी परेशान कर रही है। रविवार दोपहर चटख धूप निकली। हालांकि यह उमस ज्यादा देर तक नहीं रह सकी। मौसम ने करवट ली और बादल छा गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हुई। थोड़ी देर की बारिश ने उमस से राहत दी। मौसम विज्ञान विभाग के डेटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में सुबह नमी 83 फीसदी और शाम को नमी बारिश की वजह से बढ़कर 95 फीसदी हो गई। सुबह एक मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि शाम को 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हवा पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।

लगातार चार दिन से हो रही है बारिश
29 जून से अब तक 328 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक 132.8 मिलीमीटर बारिश आठ जुलाई को, 59.2 मिलीमीटर बारिश, एक जुलाई को, 41.4 मिलीमीटर बारिश 30 जून को, 40.8 मिलीमीटर बारिश सात जुलाई को और 28.4 मिलीमीटर बारिश दस जुलाई को हुई है। 29 जून को एक मिमी, दो जुलाई को .6 मिमी, दस जुलाई को 28.4 मिमी,11 जुलाई को .4 मिमी, 12 जुलाई को 16 मिमी, 13 जुलाई को 7.4 मिमी बारिश हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहले 15 दिनों की यह बारिश सामान्य से अधिक है। क्योंकि पूरे जुलाई माह में 400 मिमी बारिश सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें