फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जनवरी को छा सकते हैं बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
23 जनवरी को छा सकते हैं बादल
विज्ञापन

क्रासर...
- दो दिन मौसम रहेगा साफ, कोहरा और ठंड करेगी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी से मौसम में बदलाव आने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 23 जनवरी को आसमान में बादल छा सकते हैं। इससे पहले दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना है।
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि 22 जनवरी तक मौसम साफ है। वातावरण में सुबह-शाम हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है। सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप खिलने की भी संभावनाएं हैं। 23 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आने का अनुमान है। पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्रों में एक मिली मीटर बारिश हो सकती है। कहीं बूंदाबांदी हो सकती है और कहीं बादल ही रह सकते हैं। इसके बाद मौसम बिगड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार भी बन रहे हैं। 24-25 जनवरी को बारिश की संभावना हो सकती है। यह स्थिति शुक्रवार को जारी होने वाले पूर्वानुमान में स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दिन में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन शाम होते-होते ठिठुरन बढ़ गई। सर्द हवाओं की वजह से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा भी पश्चिम दिशा से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें