फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गई कक्षा छह की छात्रा गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में घर से स्कूल में पढ़ने के लिए गई कक्षा छह की छात्रा को अगवा कर ले जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक महिला ने मैनाठेर थाने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। वह एक नवंबर की सुबह लगभग नौ बजे घर से स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी, जिसके बाद से वह नहीं लौटी है। जब उसने अपनी पुत्री की खोजबीन की तो उसको पता चला कि उसे गांव का ही एक युवक बहला-फुसला कर कहीं ले गया है। आरोप है कि छात्रा को अगवा कराने में आरोपी युवक का भाई भी शामिल है। मैनाठेर पुलिस ने छात्रा को अगवा करने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही छात्रा को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें