फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कब्जे को लेकर मारपीट, भाजपा बूथ अध्यक्ष और उनके भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव श्यौराजपुर में मकान पर कब्जे को लेकर मारपीट हुई। दबंगों ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके भाई को पीटकर घायल कर दिया। विरोध करने पर एक महिला के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव श्यौराजपुर निवासी शीला देवी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो जुलाई 2025 को एक मकान का बैनामा कराया था। शनिवार को वह अपने बेटों श्रवण और संजय के साथ मकान पर पहुंची। वहां गांव के भूरे, निरेश, राजपाल और जयवीर ने मकान पर अवैध कब्जा कर रखा था। कब्जा हटाने को कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने शीला देवी के बेटों श्रवण और संजय के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें भाजपा के बूथ अध्यक्ष संजय और उनका भाई श्रवण घायल हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
सीओ संभल स्तुति सिंह ने बताया कि शीला देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में गांव श्यौराजपुर निवासी भूरे, निरेश, राजपाल और जयवीर शामिल हैं। बहजोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें