फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फिर बिगड़ी शहर की हवा...हर्बल पार्क के पास भी एक्यूआई 141 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के दो स्टेशन यलो जोन में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मौसम सर्द होने के साथ हवा की गुणवत्ता भी लगातार बिगड़ रही है। सोमवार सुबह हल्की धुंध के बीच सूरज निकला। शाम होते-होते वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 101 दर्ज किया गया। जबकि हर्बल पार्क के पास भी एक्यूआई 141 के पार पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी के अनुसार वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए नगर निगम द्वारा पानी की बौछार तो की ही जा रही है साथ में टूटी सड़कों की मरम्मत भी हो रही है। इससे भी काफी सुधार होगा।
दशहरा के त्योहार से एक दिन पहले सोमवार को भी वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहर के सभी छह स्टेशनों के आंकड़ों को मिलाकर रात नौ बजे शहर का एक्यूआई 101 था। इसमें ईको हर्बल पार्क का वायु गुणवत्ता सूचकांक 141 रहा। इसमें पीएम 2.5 का औसत स्तर 141 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का औसत स्तर 102 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। जबकि रविवार को यहां का एक्यूआई 135 था। इसी तरह कांशीराम नगर का एक्यूआई 112 दर्ज किया गया। इसमें पीएम 2.5 का औसत स्तर 92 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर था, जबकि पीएम 10 का औसत स्तर 112 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित मरीज, अस्थमा और हृदय रोगियों को इस एक्यूआई पर हवा लेने में परेशानी हो सकती है। बुद्धि विहार का एक्यूआई 90, रोजागर कार्यालय और जिगर कालोनी का एक्यूआई 91, ट्रांसपोर्ट नगर का एक्यूआई 82 दर्ज किया गया।
विज्ञापन



सुबह-शाम महसूस होने लगी ठंडक
सोमवार को आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। वातावरण में सुबह नमी 74 फीसदी थी, जो शाम को 86 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा और आगामी 23 अक्तूबर तक बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक बढ़ सकती है, जबकि दिन में धूप से गर्मी बनी रहेगी।
विज्ञापन


वर्जन...
वातावरण में जब नमी बढ़ेगी तो धूल भी पृथ्वी की सतह पर टिक जाएगी। अभी नमी कम होने के कारण धूल के कण वातावरण में फैल रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों पर भी लगातार निगरानी की जा रही है।
डीके गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उप्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें