मुरादाबाद। चीनी मांझा जानलेवा साबित होने लगा है। पिछले एक साल में दस से ज्यादा लोग चीनी मांझे की चपेट में आकर जख्मी हो चुकी हैं। पिछले दो दिन में एक युवक, सिपाही और युवती जख्मी हो चुकी हैं। पुलिस और प्रशासनिक की सख्ती के बाद भी चीनी मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। गली मोहल्ले में चोरी छिपे मांझा बेचा जा रहा है।
सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता अजय बंसल की बेटी बीटेक छात्रा अंशिका (22) अगस्त 2024 में दिल्ली रोड पर जा रही थीं। लोकोशेड पुल के पास चीनी मांझे से अंशिका की गर्दन कट गई थी। जिसमें वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई थीं। पिता के साथ बाइक पर आगे बैठकर जा रहे दो साल के बच्चे की गर्दन कट गई थी। जिसमें बच्चे की मौत हो गई थी। जामा मस्जिद पुल पर एक व्यापार भी जख्मी हो गए थे। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के तंबाकू वालान निवासी मो. इकबाल की गर्दन कट गई थी। इसके अलावा भी कई और लोग भी चीनी मांझे में फंसकर जख्मी हो चुके हैं।
इन प्वाइंटों पर सबसे ज्यादा घायल हो रहे लोग
लोकोशेड पुल, जामा मसिजद पुल, गुलाबबाड़ी पुल, डबल फाटक पुल