फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गणेश महोत्सव में लगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

Thu, 04 Sep 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ के मुख्य बाजार वैश्य विश्नोई मंदिर में श्री गणेश महोत्सव के दौरन पूजन में मौजूद श्रद्धालु।
विज्ञापन
कांठ। नगर में मुख्य बाजार स्थित वैश्य विश्नोई शिव मंदिर और सैनी धर्मशाला घोसीपुरा में चल रहे श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के आठवें दिन बुधवार को गणपति बप्पा मोरया के खूब जयकारे लगे।
विज्ञापन

कांठ के वैश्य विश्नोई शिव मंदिर में पूजनकर्ता पंडित सुरेंद्र शर्मा और आचार्य शुभम शास्त्री ने सुबह और शाम की पूजा कराई। मंत्रोचरण करते हुए उन्होंने मुख्य यजमान अभय विश्नोई और उनकी पत्नी सविता विश्नोई, पुत्र वंश विश्नोई, राजीव विश्नोई उनकी पत्नी अर्चना विश्नोई, विभु व अंश विश्नोई से श्री गणेश प्रतिमा का माल्यार्पण और तिलक कराया। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की महिमा का गुणगान किया। सभी मुख्य यजमानों का कमेटी की ओर से पटका पहनाकर सम्मान किया गया।
अंत में श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। मंदिर के कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल कुमार विश्नोई, कोषाध्यक्ष प्रमोद विश्नोई, मुकेश माहेश्वरी, साहू पार्थ विश्नोई, मास्टर विजेंद्र विश्नोई, सुनील विश्नोई, नमिता विश्नोई, गुनगुन विश्नोई, मंजू विश्नोई, मोनिका विश्नोई, रचना विश्नोई आदि रहे। वहीं दूसरी ओर नगर की सैनी धर्मशाला में भी में स्थापित श्री गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। यहां आयोजक कमेटी सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें