फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मल्डिहाइड कैमिकल से लदा कैप्सूल हाईवे पर पलटा, रिसवा होने से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल से लदा कैप्सूल हाईवे पर
विज्ञापन

पलटा, रिसाव से मची अफरातफरी
क्रासर
लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में होने लगी थी दिक्कत
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पौन घंटे की मशक्कत के बाद सीधा किया कैंटर
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह केमिकल से भरा कैप्सूल ट्रक पलट गया। केमिकल का रिसाव होने से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी शुरू हुई तो अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मशक्कत के बाद केमिकल के रिसाव पर काबू पाकर कैप्सूल ट्रक को सीधा किया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक, शनिवार सुबह केमिकल भरा कैप्सूल ट्रक दिल्ली से बरेली जा रहा था। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थानाक्षेत्र में स्योहारा बाजे गांव के पास शुक्रवार सुबह सात बजे कैप्सूल ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। इस हादसे के बाद केमिकल का रिसाव होने लगा। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने चालक को बाहर निकला और अस्पताल भिजवा दी। इसी दौरान लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई तो अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हवा की दिशा को देखते कैप्सूल ट्रक पर पानी की बौछार मारी और केमिकल के रिसाव पर काबू पाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत इसके बाद कैप्सूल को सीधा किया। कैप्सूल ट्रक को सड़क किनारे करने के बाद यातायात शुरू किया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने दमकल विभाग की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें