फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटघर में निर्यात फर्म लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात निर्यात फर्म में आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर रखा हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में लाजपत नगर निवासी तनवीर इलाही की रामपुर रोड पर जीरो प्वाइंट के पास फरीन इंटरनेशनल नाम से एक्सपोर्ट फर्म है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम फर्म बंद कराने के बाद फर्म मालिक और अन्य कर्मचारी भी घर लौट गए थे। देर रात करीब एक बजे फर्म से आग की लपटें उठनी शुरू हो र्गइं। आस पड़ोस के लोगों ने फर्म में आग लगी देखी तो पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल कर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि फर्म की पहली मंजिल पर रखे पैकिंग के सामान में आग लगी थी। इसके अलावा प्लाइवुड का सामान भी जल गया। जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीमें गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गई थीं। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें