फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियर सामान के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र के गुलाबबाड़ी निकट हनुमान मूर्ति डेरीगांव चौराहा स्थित कोरियर सामान के एक गोदाम में सोमवार तड़के अचानक आग लग जाने से उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया। कोरियर कंपनी के मैनेजर की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना कटघर क्षेत्र की बैंक कॉलोनी गली नंबर दो निवासी अटल अवस्थी ने बताया कि वह एक कोरियर कंपनी में मैनेजर हैं। जहां फ्लिपकार्ड के माध्यम से लोगों की फ्रीज, कूलर, वाशिंग मशीन, एसी समेत घरेलू उपयोग के अन्य बड़े सामान आते हैं। डेरीगांव चौराहा स्थित गोदाम में करीब 22 लाख रुपये कीमत का कोरियर का सामान रखा था। गोदाम के ऊपरी मंजिल में डिलीवरी ब्वाय रहते हैं। जिन्होंने सोमवार सुबह फोन कर सूचना दी कि गोदाम में धुआं उठ रहा है। इस वह तुरंत मौके पर पहुंच इसकी सूचना फायर ब्रिगेड वालों को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल दस्ते ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस बीच गोदाम में रखा सभी सामान जल कर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस व कंपनी को दे दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी कटघर आरपी सिंह ने बताया कि अटल अवस्थी की तहरीर पर अचानक आग लगने से नुकसान होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें