फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर हमला और संचालक को पीटने में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हमला और संचालक को पीटने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में महलकपुर निजामपुर गांव के पास कांठ रोड पर लीलावती किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप हैं। गुरुवार रात संचालक हिमांक चौधरी, सेल्समैन बाबू, हेल्पर विवेक और चौकीदार पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान हिमांक और बाबू ऑफिस में हिसाब बनाने चले गए, जबकि हेल्पर और चौकीदार बाहर रह गए। रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार कुछ लोग पेट्रोल पंप में आ गए। सभी लाठी डंडे और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने सबसे पहले सेल्समैन बाबू से हाथापाई की। हिमांक ने उसको बचाने का प्रयास किया तो उसे कमरे में खींचकर ले गए। उन्होंने हिमांक को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद कुर्सियां तोड़कर चकनाचूर कर दी। शोर की आवाज सुनकर गांव के लोग भागे तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर महलकपुर निवासी नितिन महलकपुर और काजीपुरा निवासी अंकुर व 6 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें