फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने महिला थाने में अपने पति समेत ससुराल के छह सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चंद्र नगर निवासी महिला ने महिला थाने में दी तहरीर में बताया कि 25 अक्तूबर 2017 को उसकी शादी सिविल लाइंस में पंजाब नेशनल बैंक के सामने कल्पना हाउस निवासी तारेश सिंह के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से पति और उनके परिजन नाखुश थे।
आरोप है कि पीड़ित को तरह-तरह से तंग करना शुरू कर दिया था। 17 जून को पीड़िता को धक्के मारकर घर से निकाल दिया। महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति तारेश सिंह, ससुर सुरेश सिंह, सास कल्पना सिंह और ननद प्रियोशिता सिंह और अरुनिमा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें