फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज समेत सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ परिवाद दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस की फकीरपुरा चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता समेत सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। इसमें एक महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस कर्मियों ने घर में तोड़फोड़ व लूटपाट और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली वाली महिला ने अपने अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता के जरिए गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसमें महिला ने आरोप लगाया कि 22/23 दिसंबर की रात वह अपने घर में बच्चों के साथ मौजूद थी। देर रात को फ कीरपुरा चौकी इंचार्ज अभिषेक गुप्ता, चौकी में तैनात सिपाही यशपाल, अनुज और चार अन्य पुलिस कर्मी उसके घर घुस आए थे। महिला का आरोप है कि नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने घर में तोड़फोड़ शुरू की। उन्होंने महिला से उसके पति बारे में जानकारी मांगी, महिला ने जब जानकारी देने से इनकार किया तो पुलिस कर्मियों ने कमरे में सामान बिखेर दिया। साथ ही अलमारी से नौ हजार रुपये व अन्य सामान निकाल लिया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी उसकी नाबालिग बेटी को भी अपने साथ चौकी ले गए। जहां पुलिस कर्मियों ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं। किसी तरह बेटी पुलिस कर्मियों के चंगुल से निकल कर अपने घर पहुंची। महिला कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने और पुलिस अफसरों से की, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि सीजेएम कोर्ट में सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में 13 जनवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

इस मामले में मैं कोई जानकारी नहीं दूंगा। इस बारे में आप वरिष्ठ अधिकारियों से ही जानकारी लें।
अभिषेक गुप्ता, चौकी इंचार्ज, फकीरपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें