फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 50 लाख की धोखाधड़ी में दिल्ली के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने में दिल्ली निवासी चार लोगों पर 50 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर पर यह कार्रवाई की। आरोप है कि आरोपियों ने डिपार्टमेंटल स्टोर खुलवाने के लिए रकम लेने के बाद धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

मझोला के कांशीराम नगर भोगपुर मिठौनी निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर चलाते हैं। इसके अलावा वह रेनू शर्मा, गीतांजलि शर्मा के साथ आरएनजी ट्रेडर्स नाम से फर्म भी चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नई दिल्ली पश्चिम विहार निवासी हरि सिंह, कामिनी पठानिया, अनिल जायसवाल और सुशील कुमार पांडेय से दो साल पहले मुलाकात हुई थी।
उन्होंने दिल्ली में बुलाकर एक मीटिंग की थी। कहा कि वह शहर-शहर डिपार्टमेंटल स्टोर खोल रहे हैं। जिसमें घरेलू सामान और कपड़ों की सेल की जाएगी। 50 लाख रुपये देने पर उनकी कंपनी डिपार्टमेंटल स्टोर की फ्रेंचाइजी देगी। इसके बाद तीन साल तक सवा लाख रुपये वापस किए जाएंगे। इसके अलावा बिल्डिंग का किराया, सात कर्मचारी की सैलरी समेत सभी तरह के खर्च कंपनी खुद उठाएगी। पीड़ित ने विश्वास करके 50 लाख रुपये देकर एग्रीमेंट करा लिया। इसके बाद कंपनी की ओर से 26 मार्च 2023 को सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर में डिपार्टमेंटल स्टोर खुलवा दिया गया।
विज्ञापन

नीरज शर्मा का आरोप है कि कुछ माह तक कंपनी की ओर से तय शर्ताें के अनुसार भुगतान किया गया लेकिन फरवरी 2024 के बाद से आरोपियों ने धनराशि देना बंद कर दिया। स्टोर भी बंद कर दिया गया। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकाने लगे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें