फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मां ने दो लाख में किया नाबालिग बेटी का सौदा, शराबी पति साथियों संग शारीरिक संबंध बनाने बनाता है दबाव

Fri, 29 Jan 2021 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुरादाबाद के सिविल लाइंस के अगवानपुर में पति को छोड़ अपनी सहेली के साथ रहने को अड़ी किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने उसकी मां और पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसमें किशोरी ने आरोप लगाया कि मां ने दो लाख रुपये लेकर उसकी शादी कराई है। जबकि किशोरी अपनी सहेली के साथ रहना चाहती है। गुरुवार शाम पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां उसे नारी निकेतन भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अगवानपुर निवासी किशोरी ने दर्ज कराए केस में बताया है कि उसकी उम्र सोलह साल है। पीड़ित का कहना है तीन जून 2020 को मां ने दो लाख रुपये लेकर उसकी शादी बिजनौर के अदमपुर निवासी युवक के साथ कर दी थी। पीड़ित का कहना है पति शराब पीकर उसे ताने देता है कि वह उसकी मां को दो लाख रुपये देकर उसे शादी करके लाया है। किशोरी ने आरोप लगाया है कि पति अपने साथियों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बताता है। विरोध करने पर मारपीट करता है।

कुछ दिन पहले पीड़ित किशोरी अपने पति को छोड़कर अगवानपुर में अपनी सहेली के साथ रहने लगी थी। उसने बुधवार को भी अगवानपुर पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी मां और पति की शिकायत की थी। किशोरी ने इच्छा जताई थी कि वह अपनी सहेली के साथ रहना चाहती है। थाना प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे नारी निकेतन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें