फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति प्रचार वाहन के रूप में प्रयोग पर पुलिस ने अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव की कार सीज की

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। बिना अनुमति कार पर पार्टी का झंडा लगाकर चुनाव प्रचार करने पर पुलिस ने अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव की कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस द्वारा विधानसभा चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आचार संहिता का पालन कराने के लिए लगातार फ्लैग मार्च, चौपाल और कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह के नेतृत्व में टांडा-मुरादाबाद मार्ग पर भगतपुर तिराहे पर बने अंतरजनपदीय चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान अपना दल (एस) का झंडा और बैनर लगी एक गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव विजय शर्मा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आए हैं, लेकिन वह अनुमति संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी अपनी कब्जे में ले लिया और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में गाड़ी को सीज कर दिया। कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि अपना दल एस के प्रदेश सचिव विजय शर्मा बिना अनुमति प्रचार वाहन के रूप में अपनी कार का प्रयोग कर घूम रहे थे, जिस पर आचार संहिता के उल्लंघन के तहत उनकी कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें