मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज-एफओईसीएस में बीबीए ब्रांड मैनेजमेंट की ओर से हुई फ्रेशर पार्टी 'सुस्वागतम' में अहमद मुतीब को मिस्टर फ्रेशर और प्राची जैन को मिस फ्रेशर चुना गया। संचालन अंशिका जैन और शादुर्ल ने किया। इससे पूर्व फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ एफओईसीएस के निदेशक एवं प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी, एचओडी प्रो. अशेंद्र कुमार सक्सेना, प्रॉक्टर डॉ. शभू भारद्वाज, आई-नर्चर के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. विश्वास, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अविनाश सक्सेना, इवेंट कॉर्डिनेटर श्रीमती सुरभि मिश्रा, नवनीत विश्नोई आदि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
फ्रेशर पार्टी में विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम हुए। जिसमें छात्र-छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने हुनर से सब का दिल जीत लिया। फ्रेशर पार्टी मास्क थीम पर आधारित थी। जिसमें सभी अतिथियों ने मास्क लगाकर प्रतिभाग किया। इस थीम का उद्देश्य तकनीकी युग में नवाचार को कैसे अपनाया जाए था। फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, मिमिक्री, रैप वॉक, टैलेंट राउंड आदि परफॉर्मेंस किए।