फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलता ट्रेंड: सोशल मीडिया पर प्रचार... उम्मीदवारों को दे रहा जमीनी धार, पल-पल की जानकारी कर रहे अपडेट

Mon, 01 Apr 2024 04:03 PM IST
विमल शर्मा सौरभ यादव, मुरादाबाद

सार

लोकसभा चुनावों में सभी पार्टियां और प्रत्याशी सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके माध्यम से वह पार्टी के मुद्दों को लोगों के सामने रख रहे हैं। मुरादाबाद मंडल के सभी प्रत्याशी सोशल मीडिया से लोगों को पल-पल का अपडेट भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल में सभी पार्टियों के प्रत्याशी सोशल मीडिया को प्रचार के लिए खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रत्याशी एक घंटे में करीब चार से पांच पोस्ट डालकर अपने पक्ष में माहौल बनाने के प्रयास में लगे हैं। इनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स आदि पर हजारों की संख्या में फॉलोअर्स भी हैं। 

विज्ञापन


कुछ समय पहले चुनाव में वाहन पर स्पीकर बांधकर प्रचार किए जाते थे। आज भी प्रत्याशी गांव देहात में प्रचार करने के लिए यह प्रक्रिया अपना रहे हैं। वहीं अब सोशल मीडिया ने प्रचार के विधा को बदल दिया है। 

प्रत्याशी रोड शो, जनसभा और कार्यक्रम में जाने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक दिन पहले ही लोगों को जानकारी दे रहे हैं। ऐसे में इनके फॉलोअर्स लाईक, कमेंट और पोस्ट को शेयर करके सपोर्ट भी कर रहे हैं। इससे मतदाताओं का रुझान जानने  में उन्हें मदद भी मिल रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट मिलते ही सोशल अकाउंट की बढ़ी लोकप्रियता

टिकट मिलने के बाद प्रत्याशियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलोअर्स भी बढ़ गए हैं। अमरोहा के भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के फेसबुक पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं मुरादाबाद सीट की सपा प्रत्याशी रुचि वीरा के तीन दिन में 11 हजार से बढ़कर 18 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं। 

मुरादाबाद

  • सर्वेश सिंह, भाजपा प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर  2100
  • फेसबुक फॉलोअर  23000
  • एक्स फॉलोअर  234
  • रुचि वीरा, सपा प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर  18000
  • फेसबुक फॉलोअर   45000
  • एक्स फॉलोअर  234
  • इरफान सैफी, बसपा प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर 11500
  • फेसबुक फॉलोअर 12000

रामपुर

  • घनश्याम लोधी, भाजपा प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर 6955
  • फेसबुक फॉलोअर 4900 
  • जीशान खान, बसपा प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर 7895

संभल

  • परमेश्वर लाल सैनी, भाजपा प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर 2851
  • फेसबुक फॉलोअर 25000
  • जियाउर्रहमान बर्क, सपा प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर 17800
  • फेसबुक फॉलोअर 35000

अमरोहा

  • कंवर सिंह तंवर, भाजपा प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर 43900
  • फेसबुक फॉलोअर 339000
  • दानिश अली, कांग्रेस प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर  47000
  • फेसबुक फॉलोअर 72000
  • मुजाहिद हुसैन बसपा प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर 1077

बिजनौर

  • चंदन चौहान भाजपा, रालोद प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर 3970
  • फेसबुक फॉलोअर 4900
  • विजेंद्र सिंह, बसपा प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर 47200

नगीना

  • ओम कुमार, भाजपा प्रत्याशी
  • इंस्टाग्राम फॉलोअर 11300

आंकड़ें 30 मार्च तक के हैं।

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें