फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अतिक्रमण के चलते दिन भर जाम से जूझता रहा बाईपास मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। गोलघर से होली पार्क पर अतिक्रमण की वजह से बाईपास मार्ग दिन भर जाम से जूझता रहा। यातायात को सूचारू बनाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। छोटे वाहनों के नगर के भीतर से गुजरने की वजह से नगर में भी जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

पूरा बाईपास मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। गोलघर से लेकर होली पार्क तक दुकानदारों द्वारा अपना सामान साइड पटरी पर रखने व ठेले व डग्गामार वाहनों के सड़क पर खड़े होने की वजह से बाईपास मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति रहती है। रविवार को भी बाईपास मार्ग पर दिन भर जाम लगा रहा। नगर के शेरपुर चुंगी चौराहे पर अतिक्रमण की विकट समस्या है। नगर पालिका परिषद व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अतिक्रमण हटाने के प्रति गंभीर नहीं हैं। रविवार को जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को भी यातायात सुचारू बनाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें