फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट पर बवाल, पथराव फायरिंग, कई घायल

Fri, 16 Oct 2015 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात को मैनाठेर के गांव में चुनाव प्रचार के दौरान दो गुट आमने सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और फिर पथराव। असलहे निकल आए और फायरिंग शुरू हो गई। एक आधा घंटे तक गांव में बवाल रहा। इस बवाल में दोनों गुटों के लोग घायल हुए हैं। इत्तला पाकर पुलिस गांव में पहुंच गई थी। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन




जिला पंचायत के वार्ड 45 से हाजी अकरम की पत्नी चुनाव लड़ रही हैं। बृहस्पतिवार की शाम को हाजी अकरम अपने समर्थकों के साथ मैनाठेर के गांव मुंडी मिलक हिशामपुर में वोट मांगने के लिए गए थे। बताया जाता है कि इस गांव के प्रधान मुजाहिद हुसैन के परिवार की महिला भी इसी वार्ड से जिला पंचायत का इलेक्शन लड़ रही है।



जब हाजी अकरम गांव में पहुंचे तो प्रधान के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। दोनों गुट एक दूसरे पर हमलावर हो गए। मकान की छतों पर चढ़े लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसी दौरान फायरिंग भी होने लगी। पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों से फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन




इत्तला पाकर पहुंची पुलिस ने झगड़ रहे लोगों को दौड़ा लिया था। काफी देर तक गांव में हंगामा होता रहा। स्थिति यह थी कि दोनों के समर्थक एक दूसरे को ढूंढकर हमला कर रहे थे। इस बवाल में एक पक्ष से मुन्नन और इसका बेटा आमिर घायल हो गए हैं जबकि दूसरे गुट से मुकर्रम और कादिर घायल हुए हैं।



दोनों को छर्रे लगना बताया जा रहा है। सीओ दिनेश शर्मा ने बताया कि इन चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गांव में टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें