फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया निगहबानी में आए शहर के सभी धर्मस्थल

Thu, 15 Oct 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खुफिया इनपुट के बाद शहर में सभी धर्मस्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शहर के सभी धर्मस्थलों को पुलिस और खुफिया विभाग की निगरानी में ले लिया गया है। हर रात दो बजे से सुबह छह बजे तक धर्मस्थलों और उनके आसपास के एरिया की चेकिंग के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन




पुलिस सतर्क और होटल व ढाबों की सरप्राइज चेकिंग भी की जा रही है। खुफिया इनपुट और पुलिस मुख्यालय के निर्देश मिलने के बाद शहर में सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं कि रात को  दो बजे से सुबह छह बजे तक अपने-अपने इलाकों में आने वाले सभी धार्मिक स्थलों की चेकिंग कराएं।



उनके आसपास पूरी सतर्कता  से निगहबानी करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करने को कहा गया है। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर सादा कपड़ों में पुलिस के दस्ते तैनात किए गए हैं। शहर के सभी अहम स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है। पुलिस ने रात में होटलों की चेकिंग भी कराई और वहां ठहरे लोगों के नाम पते तस्दीक कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें