फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के बेटे ने किशोर के साथ की अश्लीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में एक किशोर के साथ अश्लीलता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की नानी ने मोहल्ले में ही रहने वाले कारोबारी के बेटे पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका तेरह वर्षीय धेवता अपने नौ वर्षीय छोटे भाई के साथ दो सितंबर की शाम सात बजे मोहल्ले में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान वहां कारोबारी नाजिम का बेटा अहद आ गया।
वह दोनों भाइयों को रुपये देने का लालच देकर कारखाने में ले गया। महिला का कहना है कि बड़े धेवते के साथ आरोपी ने अश्लीलता की। छोटे भाई ने यह घटना देख ली। उसने घर आकर अपनी नानी को बताया। गलशहीद थाना प्रभारी कपिल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें