मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बुधबाजार में शुक्रवार शाम पर्दा कारोबारी पर दुकान के विवाद में सुपारी देकर हमला कराया गया था। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में अमरोहा के पैथलैब संचालक डॉ. सरताज समेत चार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी अपराध अशोक कुमार ने बताया कि कोतवाली के कुमार कुंज निवासी अशोक कुमार की बुधबाजार पुलिस चौकी के पास पर्दों की दुकान है। इनकी एक दुकान को खाली कराने को लेकर किरायेदार लाजपत नगर निवासी नासिर से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में चल रहा था। एसपी अपराध ने बताया कि नासिर ने अपने साथी अमरोहा निवासी डॉ. सरताज के जरिये हमलावरों को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी।
पुलिस ने इस मामले में अमरोहा निवासी जिशान उर्फ फैजी, हैदर, मुर्तजा और डॉक्टर सरताज को गिरफ्तार किया है। जबकि अनस उर्फ सोनू और नासिर फरार हैं। पकड़े गए जिशान उर्फ फैजी की निशानदेही पर एक तमंचा बरामद किया गया है। जिससे कारोबारी पर हमला किया। हमला करने के लिए बीस हजार रुपये एडवांस में दिए गए थे।