फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों! ट्रेनें फुल तो बसें ले जाएंगी दादू-नानू के पास

Thu, 19 May 2016 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
अवकाश्‍ा
विज्ञापन
बच्चों! ट्रेनें फुल तो बसें ले जाएंगी दादू-नानू के पास
विज्ञापन


दादू-नानू घर गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए तैयार बच्चे ट्रेनें फुल होने से मायूस न हो। ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है तो कोई बात नहीं, रोडवेज की एसी बसें उन्हें ननिहाल और ददिहाल तक पहुंचाएंगे। मुरादाबाद और पीतलनगरी बस अड्डे से आठ शहरों के लिए एसी बस सेवा है। इनमें शताब्दी, वाल्वो और जनरथ सेवा है। तपिश भरी गर्मी में बच्चे सुकून भरे सफर का मजा उठा सकेंगे।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए अपने बेड़े में एसी बसों की संख्या बढ़ाई है। हालांकि मुरादाबाद डिपो से सिर्फ दो एसी बसों का संचालन होता है। दोनों बसें मुरादाबाद से कौशांबी के लिए चलती है। जबकि दूसरे डिपो की करीब एक दर्जन बसें मुरादाबाद आती हैं। जो दिल्ली के अलावा देहरादून, पीलीभीत, बरेली, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, हल्द्वानी जाती है। इनमें वाल्वो, जनरथ और शताब्दी एसी बसें शामिल हैं। इन बसों के मुरादाबाद से जुड़ने यात्रियों को सीधा लाभ मिल रहा है। आरएम पीआर बेलवारियर ने बताया कि एसी बसें का संचालन और बढ़ाया जाएगा। फिलहाल अभी दूसरे डिपो की बसों पर मुरादाबाद निर्भर है।
विज्ञापन



कहां के लिए कब-कब सेवा
- मुरादाबाद बस अड्डे से से दिल्ली के लिए : सुबह 07.15 बजे, 11.15 बजे, शाम 05.15 बजे।
- मुरादाबाद बस अड्डे से लखनऊ के लिए : 11.00 बजे
- मुरादाबाद बस अड्डे से देहरादून के लिए : तड़के 03 बजे  
- पीतलनगरी बस अड्डे से आगरा के लिए : 03.30 बजे, सुबह साढ़े सात बजे
- पीतलनगरी बस अड्डे से अलीगढ़ के लिए : सुबह 11.30 बजे, 12.30 बजे, 03 बजे, शाम 04 बजे
- मुरादाबाद बस अड्डे से दिल्ली के लिए जनरथ सेवा 02.30 ढाई बजेे
- मुरादाबाद बस अड्डे से पीलीभीत के लिए : सुबह 11 बजे
- मुरादाबाद बस अड्डे से दिल्ली के लिए : वाल्वो सेवा दोपहर 02.30 बजे

यहां के लिए एसी बसें
- लखनऊ, पीलीभीत, देहरादून, दिल्ली, अलीगढ़, आगरा, हल्द्वानी, बरेली,
 

मुरादाबाद से इन शहरों का किराया
शहर-----------सामान्य किराया
लखनऊ---------317 रुपये
पीलीभीत--------143 रुपये
देहरादून---------164 रुपये
अलीगढ़---------150 रुपये
आगरा-----------229 रुपये
हल्द्वानी----------160 रुपये
बरेली------------97 रुपये
हरिद्वार------------180 रुपये
दिल्ली------------167 रुपये
नोट : इस दर से वाल्वो का सामान्य बस के किराए से दोगुने से अधिक है। जबकि जनरथ और शताब्दी सेवा का किराया डेढ़ गुना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें