फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्मी के घर पर चढ़कर दबंगों ने की बमबाजी-फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र के सिरसा इनायतपुर में सोमवार को एक फर्म के कर्मचारी के घर पर दबंगों ने बमबाजी और फायरिंग कर दी। दो महीने दबंगों ने फर्म कर्मी के साथ मारपीट की थी। विवाद की वजह नमाज को लेकर टिप्पणी करनी बताई जा रही है। वहीं फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस से छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़भाग निवासी शाहरुख एक फर्म में नौकरी करता है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही शाहनवाज और फारुख उसके घर के बाहर से आते-जाते समय नमाज पढ़ने को लेकर टिप्पणी करते थे। दो माह पूर्व दोनों ने शाहरुख से कहा कि तुम नमाज नहीं पढ़ता हो। जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई थी। दबंगों ने गाली गलौज करते हुए शाहरुख की पिटाई कर दी थी। शाहरुख ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। शाहरुख का कहना है कि सोमवार की सुबह करीब 9:15 बजे वह गांव में शाने आलम की दुकान पर चीनी खरीदने गया था। इस बीच फारुख, आरिफ, मेंहदी हसन, अरबी, शाहनवाज और फिदा हुसैन ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग की। अरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। दरवाजे पर दबंगों ने फायरिंग की। दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर देशी बम फेंके। आसपास के लोग जुटे तो आरोपी मौके से भाग निकले। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना प्रभारी कटघर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी फारुख, उसके भाई आरिफ, पिता फिदा हुसैन, मेहंदी हसन, उसके भाई अरबी और शाहनवाज के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं पीड़ित का कहना है कि मारपीट की शिकायत पुलिस से करने पर हमलावर उससे चिढ़ गए थे।
ताला बंद कर गायब हुए आरोपी
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर का सर्विलांस करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शीघ्र ही पकड़े जाएंगे। मौके पर बम विस्फोट के साक्ष्य अभी नहीं मिले हैं। दोनों पक्ष अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े हैं।
विज्ञापन

फुटेज में तमंचे से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा
घटना के बाद गांव के युवकों ने फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। फुटेज में एक युवक असलहे से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। एसएसपी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें