ठाकुरद्वारा। टाइल्स के पैसों के लेनदेन के विवाद में दबंगों ने घर पर हमला बोल दिया। दबंग एक युवक को गाड़ी में डालकर ले गए।
वार्ड 19 धोबियान निवासी अरमान ने पुलिस को कहा कि उसने कुछ समय पहले नगर के मोहल्ला वार्ड नाै पीपलटोला निवासी फिरोज से टाइल्स खरीदी थी। जिसका भुगतान उसने कर दिया था लेकिन किए गए भुगतान से टाइल्स व्यापारी संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार रात 10:00 बजे उनके घर पर हमला बोल दिया। पहले उनके साथ गाली-गलौज की फिर रात 11:30 बजे चार कारों में भरकर और हथियार लेकर उन्होंने दोबारा से उसके घर पर हमला किया। परिवार के लोगों को पीटा।
घर में मारपीट करते हुए वह अरमान, उसके भाई इकराम और फरमान को घर से बाहर खींच कर ले आए। अरमान को अपहरण कर अपनी गाड़ी में डाल लिया। उसका वहां से ले गए। बाद में किसी तरह पीछा कर अरमान को उनके कब्जे छुड़ाया गया।
पुलिस ने घायल इकराम, अरमान और फरमान, दूसरे पक्ष के जीशान का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस ने फिरोज, जीशान सैफी, जीशान, उस्मान जाकिर सिद्दीकी फैजान खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों फैजान और उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। उनका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का क्या कहना है की घटना में प्रयुक्त एक गाड़ी को बरामद कर लिया गया है।