फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी का छात्र चला रहा था गैंग: मुरादाबाद पुलिस ने बरामद किए हथियार, छह को पकड़ा... अब जेल में कटेगी रात

Sat, 07 Sep 2024 09:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लोगों को धमकाने और कॉलेज में वर्चस्व कायम रखने के लिए बनाए गए 888 गैंग के सरगना बीएससी एग्रीकल्चर छात्र सतेंद्र ने तमंचों का ऑर्डर दिया। इसकी भनक लगते ही पुलिस अलर्ट हो गई और तमंचों की सप्लाई लेने पहुंच गई। पुलिस ने छात्र, तमंचा बनाने वाले मिस्त्री और सप्लायर समेत छह आरोपी गिरफ्तार किया है। मझोला क्षेत्र में एक मकान की छत पर चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी से 20 बने और 30 अधबने तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रामपुर के सैफनी क्षेत्र के जटपुरा निवासी सतेंद्र(23) दिल्ली रोड स्थित आईएफटीएम से बीएससी एग्रीकल्चर कर रहा है। सतेंद्र ने अपने साथी दुष्यंत, अमन, अभिषेक और अन्य युवक के साथ मिलकर 888 नाम से गैंग बना रखा है। आरोपियों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर इस गैंग के नाम से आईडी बना रखी हैं। जिस पर दबंगई और हथियार दिखाने वाली वीडियो पोस्ट की थीं। लोगों को धमकाने और वर्चस्व बनाने के लिए गैंग को असलहों की जरूरत थी। 

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस सतेंद्र की निगरानी कर रही थी। उसने गलशहीद के असलातपुरा निवासी समीर, और मझोला के लाकड़ी निवासी साहिल के जरिए तमंचा बनाने वाले रियासत से संपर्क किया और तमंचा बनवाने के लिए ऑर्डर दे दिया। पुलिस ने सतेंद्र, दुष्यंत, अमन और समीर को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस कर्मी सप्लाई लेने मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी रियासत के घर पहुंच गए। 
विज्ञापन


रियासत पुलिस कर्मियों को ग्राहक समझकर अपने मकान की ऊपरी मंजिल ले गया। पुलिस ने मौके पर 20 तमंचे, 30 अधबने तमंचे, कारतूस, खोखा और तमंचा बनाने के उपकरण, भट्ठी समेत अन्य सामान बरामद किया है। शनिवार शाम पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। अभिषेक और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

नेत्रहीन हनीफ का भाई है रियासत
अवैध असलहा बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया रियासत मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी है। रियासत इससे पहले तमंचा बनाने के मामले में जेल जा चुका है। रियासत का भाई हनीफ नेत्रहीन था। नेत्रहीन होने के बावजूद वह तमंचा बनाने में मास्टर था। पुलिस ने उसे कई बार जेल भेजा था लेकिन नेत्रहीन होने के कारण उसे जमानत मिल जाती थी। कुछ समय पहले उसका देहांत हो गया था। पुलिस का दावा है कि रियासत ने अपने भाई से ही तमंचा बनाने का हुनर सीखा था। पकड़े गए आरोपी साहिल और समीर तमंचने बिकवाने में रियासत की मदद करते हैं। एक तमंचा पांच हजार से लेकर 10 हजार तक बेचा जाता है।

स्वतंत्र दिवस से पहले निकाली थी रैली
आरोपी सतेंद्र ने स्वतंत्र दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को एक रैली निकाल कर निकाली थी। रैली के जरिए 888 गैंग ने वर्चस्व दिखाने का काम किया था। इस रैली में तमंचे भी लहराए गए थे। तब से पुलिस आरोपी के पीछे पड़ गई थी। सतेंद्र के खिलाफ पाकबड़ा, कुंदरकी, मझोला और बिलारी थाने में मारपीट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हैं।

इन लोगों की हुई गिरफ्तार
  • रियासत निवासी लाकड़ी फाजलपुर थाना मझोला (तमंचा मिस्त्री)
  • समीर निवासी असालतपुरा थाना गलशहीद (तमंचा बिकवाने में रियासत का मददगार)
  • साहिल निवासी लाकड़ी थाना मझोला (मेडिकल स्टोर पर नौकरी)
  • दुष्यंत निवासी विकास नगर मझोला (एमए )
  • अमन निवासी अहरोला मल्लपुर थाना बिलारी (बीए)
  • सतेंद्र निवासी जटपुरा थाना सैफनी रामुपर (बीएससी एग्रीकल्चर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें