फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पत्नी के बीमार होने पर घर में काम करने के बहाने ससुराल से नाबालिग साली को बुलाकर लाए जीजा ने साली के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़ित परेशान हो गई तो उसने अपनी बड़ी बहन से सारी बात बताई। आरोप है कि इसके बाद जीजा ने दोनों को बेरहमी से पीटा। छजलैट पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना पाकबड़ा क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने करीब तीन वर्ष पहले अपनी बेटी की शादी छजलैट थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ की थी। कुछ समय बाद विवाहिता बीमार हो गई। इसके बाद वह अपनी ससुराल पहुंचा और अपनी 15 वर्षीय साली को घर में काम करने व अपनी बड़ी बहन का हाथ बंटाने के बहाने से अपने साथ ले आया। आरोप है कि यहां उसने नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी वह उसके साथ डरा धमकाकर उसके दुष्कर्म करता था। बड़ी बहन को बताने पर विरोध किया तो आरोपी ने पत्नी और साली को बेरहमी से पीटा और कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों को कमरे बाहर निकाला। छह फरवरी को दोनों अपने मायके पहुंचीं और पिता को पूरी घटना के बारे में बताया। मंगलवार शाम छजलैट पुलिस ने दोनों बहनों के पिता की तहरीर पर आरोप अरविंद के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट, मारपीट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें