फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला से देवर ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत अपने पति से की तो उन्होंने भी उसे ही बुरा भला कहा है। पीड़ित की शिकायत पर महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2018 को मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास-ससुर कम दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते आ रहे हैं। आठ अप्रैल 2021 की रात उसका पति बाहर गया था। रात करीब 11 बजे देवर महिला के कमरे में घुस आया। महिला का आरोप है कि देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने आरोपी को किसी तरह बाहर निकाल दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद पति को पूरी घटना फोन पर बताई। महिला का कहना है कि पति ने भी महिला को ही बुरा भला कहा। सूचना मिलने पर अगले दिन महिला का भाई मौके पर पहुंचा और अपनी बहन को साथ ले गया। आरोप है कि पति ने फिर से फोन पर महिला के साथ अभद्रता की। आरोपी ने महिला से कहा कि वह उससे गलत काम कराएगा। अगर गलत काम नहीं करेगी तो घर में नहीं रहने दूंगा। महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने बताया कि आरोपी पति, देवर और सास ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें