महिला की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े और हमलावर युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के मकबरा मोहल्ले में शनिवार शाम देवर ने चाकू से गोदकर भाभी की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या का कारण स्पष्ट करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कटघर के मकबरा फेस वन मोहल्ले में शीशा व्यापारी का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम कारोबारी की पत्नी (36) घर में अपने तीन बच्चों के साथ बैठी थी। वह मगरिब की नमाज की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसका देवर चाकू लेकर कमरे में घुस आया और उसने भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर डाले।
महिला की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े और हमलावर युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कटघर पुलिस मौके पर पहुच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। उसने भाभी की हत्या क्यों की है। ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।