फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हमें तुम्हारी सुपारी मिली है... आठ लाख दो तो जान बख्श देंगे, रंगदारी में महिला समेत छह गिरफ्तार

Sun, 14 Jul 2024 05:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

प्रॉपटी डीलर से रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी कर रहे थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस ने छह आरोपी पकड़े - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमें तुम्हारी हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी मिली है। पांच लाख एडवांस भी मिल गए हैं। अगर तुम आठ लाख दोगे तो हम तुम्हारी जान बख्श देंगे। सिविल लाइंस की जिगर कॉलोनी निवासी प्रॉपटी डीलर अलीमुद्दीन को प्लाॅट खरीदने के बहाने कुछ लोगों ने बुलाकर धमकाते हुए रंगदारी मांगी।

विज्ञापन


पुलिस ने रंगदारी मांगने और साजिश रचने में एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिगर कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर अलीमुद्दीन ने कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 84 घंटा मंदिर के पास उनका एक प्लाॅट है। जिसे वह बेचना चाहते हैं।

पांच जुलाई 2024 को एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम ओमप्रकाश बताया और प्लाॅट की बात करने के लिए पीतल बस्ती गेट के पास बुला लिया। प्रॉपर्टी डीलकर वहां पहुंचे तो पहले से कई और लोग मौजूद थे, जिनमें एक महिला भी थी। उस वक्त बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन


सात जुलाई को फिर से आरोपी ने कॉल की। इसके बाद आठ जुलाई को प्लाॅट खरीदने की बात करने के लिए पीतल बस्ती गेट पर बुला लिया। मौके पर थाना कटघर के पीतलबस्ती निवासी ओमप्रकाश, पीरजादा निवासी नफीस अहमद, पंडित नगला निवासी नईम, बलदेवपुरी निवासी आकाश, थाना बिलारी के सरथल निवासी नेहा कश्यप उर्फ काजल और थाना गलशहीद के इंद्रा चौक निवासी मो. फैजान भी पहुंच गए।

इसके बाद आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर से कहा कि हमें तुम्हारी हत्या करने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी मिली है। सुपारी देने वाले ने पांच लाख रुपये हमें दे दिए हैं। पांच लाख रुपये हत्या करने के बाद मिल जाएंगे।

अगर आठ लाख रुपये तुम हमें दे दोगे तो उसमें से पांच लाख रुपये हम सुपारी देने वाले को वापस कर देंगे। तुम्हारी जान भी बच जाएगी। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस से शिकायत की। शनिवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पहले वीडियो बनाकर थी ब्लैकमेलिंग की योजना

कटघर थाने की पुलिस के हत्थे चढ़े रंगदारी मांगने वाले आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पहले उनकी योजना प्रॉपर्टी डीलर को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की थी। आरोपियों ने बहाने से अलीमुद्दीन को पीतल बस्ती गेट पर बुला लिया था।

उसके बाद प्रॉपर्टी डीलर को एक मकान में ले जाकर नेहा कश्यप के साथ फोटो और वीडियो बनानी थी। आरोपियों ने पीड़ित से कहा भी कि मकान में बैठकर बात कर लेते हैं, लेकिन अलीमुद्दीन ने जाने से इन्कार कर दिया था। इसलिए आरोपी वीडियो नहीं बना पाए और तब सुपारी वाली कहानी रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें