फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात आने से पहले दुल्हन ने किया ऐसा खेल: आधी रात घर से निकली... ढूंढने में जुटे परिजन, सच जान सब रह गए भौचक्का

Wed, 10 Jul 2024 10:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा

सार

युवती का रिश्ता उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में तय किया था। बुधवार को युवती की बरात आनी थी, लेकिन मंगलवार रात करीब 12 बजे वह घर से निकल गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती मंगलवार रात करीब 12 बजे अपने प्रेमी गांव चमरावाला निवासी बेल्डिंग मिस्त्री के साथ चली गई। युवती की बुधवार को बरात आनी थी। मामले में युवती के पिता ने पुलिस से शिकायत की थी। वहीं, युवती और उसका प्रेमी बुधवार को थाने पहुंचा। साथ रहने की जिद पर अड़े रहने के बाद परिजनों ने दोनों का निकाह करा दिया। 

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के एक मोहल्ला निवासी युवती का क्षेत्र के चमरावाला गांव निवासी बेल्डिंग मिस्त्री से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो साल पहले युवती बेल्डिंग मिस्त्री के गांव में एक शादी समारोह में गई थी, जहां दोनों की जान पहचान को गई थी। इसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। हालांकि परिजनों दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।  

युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में तय किया था। बुधवार को युवती की बरात आनी थी, लेकिन मंगलवार रात करीब 12 बजे युवती प्रेमी के साथ चली गई। युवती के पिता ने पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस युवक के घर पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा था। वहीं, बुधवार सुबह युवती और उसका प्रेमी थाने पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर दोनों के परिजन भी थाने पहुंचे। परिजनों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती प्रेमी के साथ ही निकाह की जिद पर अड़ी रही। इस पर दोनों के परिजन राजी हो गए और दोनों का निकाह करा दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दोनों के बयान दर्ज कर उन्हें भेज दिया गया। वहीं युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी के साथ निकाह करने की सूचना उसके मंगेतर को दे दी और बरात लाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें