फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ियों के ब्रेक जाम होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Thu, 17 Oct 2019 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमरोहा और हरदोई स्टेशनों के पास मालगाड़ियों के इंजन और वैगन में तकनीकी खराबी आने के बाद गरीब नवाज एक्सप्रेस 15715 और डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 20505 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


स्टेशन मास्टर अमरोहा के मुताबिक मालगाड़ी के वैगन में एयर फ्लो में खराबी और ब्रेक ब्लॉक जाम होने से रन थ्रू स्टेशन पर भी मालगाड़ी को रोकना पड़ा। बुधवार सुबह 10.53 बजे मालगाड़ी में खराबी आने के बाद मंडल नियंत्रण कक्ष को सूचना भेजी गई। इसके बाद चार वैगन को काटकर अलग करना पड़ा। इसकी वजह से गरीब नवाज एक्सप्रेस 15715 और डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 20505 ट्रेनों करीब 10-10 मिनट के लिए लेट हो गई।

इसी तरह हरदोई के पास भी एक मालगाड़ी के इंजन में एयर फ्लो में समस्या आने के बाद रोकना पड़ा। यहां सुबह 10 बजे खराबी आई थी। हालांकि इसकी वजह से दूसरी ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ था। लाइन नंबर दो पर मालगाड़ी को खड़ा करने के बाद ठीक करने में करीब तीन घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


बूम में आई खराबी तीन घंटे में ठीक हुई
कटघर पर गेट संख्या 415/सी के बूम में खराबी आ गई। बुधवार सुबह 6.30 बजे खराबी आने के बाद बूम नीचे ही नहीं आया। तकनीकी स्टाफ ने यहां बूम को 9.15 बजे ठीक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें