फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिवभक्ति के उल्लास में डूबी पीतलनगरी, जयकारों के साथ शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

Mon, 24 Aug 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों के सैलाब और शिवालयों में उमड़ी आस्था ने सावन के चौथे सोमवार को पीतलनगरी को शिवमय कर दिया। दिल्ली और कांठ रोड समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर दूर-दूर तक भगवा ध्वज और कांवड़ियों की कतारें नजर आईं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के बीच सोमवार तड़के चार बजे से ही शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हुआ। चामुंडा शिव मंदिर, नट बाबा मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर, श्री सत्य शिव मंदिर, मनोकामना मंदिर, दुर्गा मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिरों में रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन


00

फोटो...

कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण कर की भंडारे की सराहना

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से सर्किट हाउस के पास लगाए गए दो दिवसीय भंडारे में रविवार को कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सेवादारों ने श्रद्धालुओं को बैठाकर प्रसाद ग्रहण कराया और पानी आदि की व्यवस्था की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष अभिषेक चौहान, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अंकित गिरी, नायब तहसीलदार सूरज सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, राकेश चौहान, राजेश यादव, देशराज सिंह, तुषार चौधरी, सुनील शर्मा, मोहित सिंह और हिमांशु सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो

00

भंडारे में कांवड़ियों को बांटा प्रसाद

मुरादाबाद। शिव-पार्वती रसोई की ओर से राही बैंक्वेट हॉल में विशाल भोले का भंडारा आयोजित किया गया। शनिवार से शुरू हुआ भंडारा रविवार देर रात तक चला। दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों के लिए ठहरने और शयन की व्यवस्था भी की गई। पुष्प यादव के संयोजन में हुए आयोजन में डॉ. बृजपाल सिंह यादव, आनंद मोहन गुप्ता, आदेश श्रीवास्तव, बाबा संजीव आकांक्षी, डॉ. सतवीर सिंह चौहान, प्रमोद यादव, आशुतोष त्यागी, प्रेमनाथ यादव, प्रत्यूष यादव, सुमित टंडन, पंकज शर्मा, विजय वीर यादव, शैलेंद्र यादव और ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


00

बाल कलाकार ने सुनाए बाबा श्याम के भजन

मुरादाबाद। श्री खाटूश्याम सांवरिया सेवा मंडल एवं भोले की टोली सेवा समिति की ओर से रविवार को दिल्ली रोड पर शिवभक्तों के लिए भंडारा और बाबा श्याम का संकीर्तन आयोजित किया गया। बाबा श्याम का दरबार सजाकर गणेश वंदना और मां सरस्वती के आह्वान से कार्यक्रम शुरू हुआ। राजकुमार और बाल कलाकार कान्हा कात्याल ने भजन प्रस्तुत किए। शिवभक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में संजय गुप्ता, वीरेंद्र कटारिया, अनुभव, अजय रस्तोगी, गिन्नी कात्याल, राजेंद्र सैनी और फन्नीस विंद्रा ने सहयोग किया। ब्यूरो

00

कांवड़ियों को बांटा जूस और पानी

मुरादाबाद। दिल्ली हाईवे पर कमल माथुर और विनीत माथुर के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए जूस और पानी का वितरण किया गया। सेवा कार्य में मनोज माथुर, युवान, नमन, रविंद्र, जिया, नेहा, कशिश, आयुषी, रानू, छाया, अलका और पिंकी आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो

00

शिवभक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

मुरादाबाद। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के अध्यक्ष विजय मदान के नेतृत्व में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें कांवड़ियों और शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में महामंत्री नितिन राज, विनोद अरोड़ा, अश्वनी सलूजा, अभिनव सिंघल, आकाश रस्तोगी, नीरज गुप्ता, सुनील गुलाटी, अजय कक्कड़, अजय नारंग, संदीप मेहता, संदीप बजाज, पवन मग्गू, नवनीत मग्गू और संजू मेहता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

00

कांवड़ियों को कराया प्रसाद ग्रहण

मुरादाबाद। धरा ट्रस्ट की ओर से रविवार को राष्ट्रीय चेतना स्मारक के सामने कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान ट्रस्टी दक्षलता, उपाध्यक्ष दीपाली, सचिव मोनिका, दीप्ति, प्रिया, पूनम, नेहा, मीनाक्षी, गुड़िया, प्रीति, पायल, कोमल और मंजू समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो

00

कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा

मुरादाबाद। पीलीकोठी और कांठ रोड पर श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति ट्रस्ट की ओर से रविवार को कांवड़ियों की सेवा के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जल सेवा की। कार्यक्रम का शुभारंभ तेज नारायण मिश्र और यश पांडे ने पूजा-अर्चना कर किया। व्यवस्था कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने संभाली। महामंत्री राजीव अग्रवाल और संयोजक अवनीत सक्सेना का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर संरक्षक केके गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें