कुंदरकी। मुठभेड़ में गोली लगने से मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडी मिलक निवासी घायल गोकशी के आरोपी वसीम और उसके भाई फहीम अस्पताल से छुट्टी मिल गई जिनका पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है।
तीन दिन से पहले कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम अहमद नगर जैतवाड़ा के रकबे में रामगंगा नदी के किनारे पर गोकशी की घटना सामने आई थी। पुलिस ने मौके से गोमांस और बाइक बरामद की थी जबकि किसानों की घेराबंदी में गोतस्कर र चमका देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गोकशी की इस घटना में बुधवार को पहले तीन गोतस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजे तो देर शाम में हाथीपुर चित्तू संपर्क मार्ग पर मुठभेड़ में बाइक सवार गोकशी के आरोपी वसीम और उसके भाई फहीम को गिरफ्तार किया था जिनके मुठभेड़ में दोनों भाइयों के पैरों में गोली लगी थी। इलाज के लिए दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को चालान कर कोर्ट में पेश किया, वहां से अदालत के आदेश पर उनको जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि गोकशी में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है जिनको भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा गोकशी की पूर्व की घटनाओं में आरोपी है, पुलिस ने उनके घरों पर जाकर सत्यापन किया है कि वह इस समय क्या कार्य कर रहे हैं।