फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ महापंचायत में शामिल होने लखनऊ रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुुरादाबाद। लखनऊ में आज (सोमवार) को होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में शामिल होने के लिए सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता रविवार देर रात लखनऊ रवाना हुए। देर रात नारेबाजी करते हुए ये लोग ट्रेन और अपने निजी वाहनों से रवाना हुए ।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश सचिव डा.चरण सिंह, महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह सहित कई कार्यकर्ता रविवार रात को रेलवे स्टेशन पहुंचने शुरू हो गए थे। स्टेशन के बाहर उन्होंने किसान एकता जिंदाबाद की नारेबाजी की। देर रात तक कार्यकर्ता ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर ही डटे थे। महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि जिले से करीब 500 से अधिक कार्यकर्ता अलग अलग व्यवस्थाओं से लखनऊ जाएंगे। ट्रेन के अलावा कई किसान बस और निजी वाहनों से वहां रवाना हुए हैं। भाकियू सचिव डॉ. चरण सिंह ने बताया कि किसानों की एकता का ही नतीजा है कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। किसानों की अभी और भी समस्याएं हैं। एमएसपी पर कानून, आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को मुआवजा, नौकरी के अलावा किसानों पर दर्ज मुकदमे सहित कई मसले हैं, जिन पर सरकार से बात होनी है। जब तक किसान मोर्चा धरना खत्म करने का एलान नहीं करेगा, किसान वहीं डटे रहेंगे और आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर नरेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेश कुमार, महिला मोर्चा की इंदु शर्मा, नरेेश प्रताप राधेश्याम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें