फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू नेता के ममेरे भाई की अपहरण के बाद हत्या

Thu, 27 Feb 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। बिलारी में सिरसी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल के बाहर से भाकियू नेता विक्की चौधरी के ममेरे भाई मोहित उर्फ छोटे (25) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सिर में गोली मारने के बाद हत्यारोपी शव को सड़क किनारे फेंककर भाग गए। पुलिस मामले को हादसा बता रही थी लेकिन बुधवार रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के नगला सालार गांव निवासी मोहित उर्फ छोटे संभल में एक सैंपू कंपनी में फील्ड ऑफिसर थे। मोहित के फुफेरे भाई विक्की चौधरी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला महासचिव हैं। नगला सालार निवासी विकास की मंगलवार को शादी थी। बरात बिलारी स्थित बैंक्वेट हॉल में आई थी, जिसमें मोहित भी शामिल होने गया था।
बराती खाना खाने के बाद अपने वाहनों से घर जाने लगे। मोहित के फुफेरे भाई ने बताया कि करीब 12 बजे मोहित जैसे ही बैंक्वेट हॉल से निकला। बाइक सवार आए और उसे अगवा कर ले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बिलारी सिरसी रोड पर ग्वालखेड़ा गांव के पास मोहित का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुुंच गए। उसके सिर पर चोट का निशान था, जिससे आशंका जताई गई कि पर हमला किया गया है।
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि चला कि सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। विक्की चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तहरीर देकर केस दर्ज कराया जाएगा। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें