फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा : व्यथित भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिया फेसबुक पर इस्तीफा, फिर कहा विरोधियों ने हैक कर ली आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार की शाम हेलमेट न लगाने पर पुलिस से हुई कहासुनी से व्यथित भाजपा के चंद्रनगर मंडल अध्यक्ष सुधांशु कौशिक ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा को संबोधित फेसबुक पर डाले गए अपने इस्तीफे में आरोप लगाया कि लोकल स्तर पर हम जैसे कार्यकर्ताओं को अपमानित ही होना पड़ेगा। हालांकि बाद में वह फेसबुक पर इससे मुकर गए और कहा कि विरोधियों ने उनकी आईडी हैक कर ली।
विज्ञापन

मंगलवार को सुधांशु कौशिक ने अपनी फेसबुक आईडी पर अपना इस्तीफा डाल दिया। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष को लैटर पैड पर डाले गए इस्तीफे में साफ तौर पर अपनी नाराजगी जताई। कहा कि वह हमेशा संघ एवं भाजपा से जुड़े रहे। परंतु अब अनुभव हो रहा है कि लोकल स्तर पर हम जैसे कार्यकर्ताओं को केवल अपमानित ही होना पड़ेगा। किसी भी स्थिति में कार्यकर्ताओं एवं संगठन के अहित में कार्य न करने पर मुझे दंड देने का प्रयास किया जा रहा है। मेरा परिवार भयभीत है।
.......पर बाद में पलटी मारी
पर बाद में सुधांशु ने यह पोस्ट डिलीट कर दी। हालांकि पार्टी के कई कार्यकर्ता पहले ही इसे कॉपी कर चुके थे। हैरत की बात यह रही कि सुधांशु ने यह भी लिख दिया कि मेरी आईडी किसी विरोधी ने हैक कर ली थी। मैं दो तीन दिन बाद अपनी नई आईडी बनाकर आपको सूचित कर दूंगा। मेरी आईडी ये यदि कुछ पोस्ट हो तो उसकी सत्यता की जानकारी पहले मुझसे कर लें।
विज्ञापन

क्या लैटर पैड भी हैक हो गया साहब
पहले इस्तीफा देने और बाद में आईडी हैक होने की बात फेसबुक पर लिखी तो लोगों ने खूब चुटकी ली। एक ने कमेंट लिखा कि क्या लैटर पैड भी हैक हो गए थे। इस तरह के कमेंट लिखे गए तो लोगों ने अपनी बात अलग अलग ढंग से लिखी। हालांकि देर रात उनकी आईडी पूरी तरह से बंद हो गई।
वर्जन
मैं अपने बेटे के साथ रविवार की शाम अपने घर मिलन विहार के सामने ही स्कूटी से एटीएम पर गया था। चूंकि यह सामने ही था तो हेलमेट नहीं लगाया था। इस पर वहां आए पुलिसकर्मियों तथा इंस्पेक्टर ने मेरे साथ बेहद अभद्रता की। मैने फेसबुक पर लाइव भी कर दिया था। बावजदू इसके इस बाबत किसी ने मेरी नहीं सुनी। ऐसे में मैने नाराज होकर इस्तीफा दे दिया। अब ऊपर पदाधिकारियों से बात हो गई है। मैने इस्तीफा वापस ले दिया। आईडी हैक होने की बात तो मैने ऐसे ही लिख दी थी - सुधांशु कौशिक, मंडल अध्यक्ष
कार्यकर्ताओं को छोटी छोटी बातों पर भावुक नहीं होना चाहिए। सभी की इच्छाएं पूरी नहीं की जा सकती है। सुधांशु कौशिक को समझा लिया गया है। उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, महानगर अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें