फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में मृत मिले दो कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के छजलैट क्षेत्र के मोढ़ा तैया गांव में दो दिन पूर्व मृत मिले दो कौवो में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। इसके बाद पशुपाल विभाग ने मोढ़ा तैया के 10 किमी क्षेत्र को संवेदनशील जोन घोषित कर दिया गया है। इस दायरे में आने वाले मुर्गी फार्म और अन्य स्थानों पर पक्षियों की रैंडम सैंपलिंग कर जांच की जाएगी। दो फरवरी को वैटलेंड डे पर होने वाला कार्यक्रम भी टल सकता है।
विज्ञापन

मोढ़ा तैया गांव में ग्राम समाज की जमीन पर दो दिन पूर्व दो कौवे मृत मिले थे। पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। संदेह होने पर दोनों का शव बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भेजा गया था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरिशंकर वर्मा के अनुसार शनिवार को आईवीआरआई बरेली से मिली रिपोर्ट में दोनों कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
सीवीओ के अनुसार मोढ़ा तैया गांव में जिस स्थान पर कौवों का शव मिला था उस स्थान से 10 किमी तक का क्षेत्र कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र के दायरे में आने वाले सभी मुर्गी फार्मों की मुर्गियों की रैंडम जांच कर अधिक से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके अलावा अन्य पक्षियों का सीरम आदि भी जांच को भेजा जाएगा यदि उनकी जांच में भी बर्ड फ्लू मिलता है तो ये गंभीर मामला होगा। चूंकि अभी कौवों में ये बीमारी मिली है और कौवे स्थान बदलते रहते हैं इसलिए यह जरूरी नहीं कि उससे आसपास के क्षेत्र के और भी पक्षी प्रभावित हुए होंगे। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है केवल सतर्क रहना होगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पशु चिकित्सालय स्तर पर रेस्पांस टीमें पहले से गठित हैं। अब विभागीय टीमें बनाकर अलर्ट जोन में और तेजी से सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

अब तक बर्ड फ्लू को नकार रहा था विभाग
मुरादाबाद। दो दिन पहले तक पशुपालन विभाग जिले में बर्ड फ्लू को पूरी तरह नकार रहा था। अफसरों ने दावा किया था कि जिले में अब तक जांच को भेजे गए करीब 180 पक्षियों के नमूनों की जांच में किसी को भी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी। गजरौला, गोपीवाला गांव आदि कुछ जगह मृत मिले पक्षियों की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव बताई जा रही थी। मोढ़ा तैया में अब मृत कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से विभागीय अधिकारी चिंतित हैं।
अप्रवासी पक्षियों को भी खतरा
मुरादाबाद। जिले में मोढ़ा तैया झील को ही पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। दरअसल इस झील पर अप्रवासी पक्षी भी आते हैं, लेकिन यहीं पर बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर यहां आने वाले पक्षियों को भी खतरा हो सकता है। इसी गांव में कौवे मृत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें