फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीसीटीवी में कैद हुई बाइक चोर की तस्वीर

Fri, 05 Dec 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। डींगरपुर निवासी वसीम अपनी बाइक को रोजाना की तरह घर के दरवाज़े पर खड़ा करके सो गए थे लेकिन देर रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही मिनटों में बाइक का लॉक खोलकर उसे लेकर चला गया। चोरी की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें आरोपी बड़ी सफाई से बाइक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन

डींगरपुर में दुकान से चोरी
मैनाठेर। गांव डींगरपुर में चावल की दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। घटना 1 दिसंबर की रात की बताई जा रही है, जब अज्ञात चोर ने दुकान के गल्ले का लोक खोलकर उसमे रखे रुपये पार कर दिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरी वारदात रिकॉर्ड कर ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति नाबालिग प्रतीत हो रहा है। पुलिस चौकी से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर चोरी की घटना हुई है। चोरी की घटना की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें