फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्लाॅट बेचने का झांसा देकर सेना नायक से 12 लाख की ठगी

Fri, 05 Dec 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दो ठगों ने प्लाॅट बेचने का झांसा देकर सेना नायक से 12 लाख 14 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन

थाना डिलारी के गांव लुदपुरा निवासी मोहम्मद अकलीम ने बताया कि वे सेना में सेना नायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने गांव मस्तलीपुर व निवासी शरीफ नगर निवासी दो लोगों से ठाकुरद्वारा में एक प्लॉट खरीदने की बात की थी। जिसके बदले उन्होंने करीब दो वर्ष पूर्व उन्हें 12 लाख 14 हजार रुपये ले लिए थे लेकिन आज तक उन्होंने उन्हें न तो प्लाॅट दिया है और न ही उसके पैसे वापस दिए हैं। इनमें से एक आरोपी ऑनलाइन ठगी के अन्य मामले में जेल में बंद है। शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जांच कि आरोपी और पीड़ित पक्ष को पुलिस ने कोतवाली में बुलाया। कोतवाली में एक आरोपी जेल में बंद होने के कारण नहीं आ सका। जबकि मस्तलीपुर निवासी ने कहा कि उसका इस मामले से कोई मतलब नहीं है उसके दूसरे आरोपी पर रुपये उधार थे इसलिए उसने मोहम्मद अकलीम से उसके बैंक खाते में पांच लाख रुपये डलवा दिए थे। इसे लेकर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। जिसमें मस्तलीपुर निवासी ने पांच लाख रुपये वापस करने के लिए समय मांगा। बाद में लिखित समझौता हुआ। जिसमें तय हुआ कि पांच लाख रुपये मस्तलीपुर निवासी निवासी 10 फरवरी 26 तक मोहम्मद अकलीम को दे देगा। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें